भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में हस्ताक्षरित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) को दोनों देशों के आर्थिक और कूटनीतिक संबंधों के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। इस समझौते के बाद उम्मीद है कि भारत के निर्यात, खासकर श्रम आधारित और कृषि व इंजीनियरिंग उत्पादों के क्षेत्र में तेजी आएगी। हालांकि अभी तक न्यूजीलैंड के साथ भारत का व्यापार हिस्सा बहुत छोटा रहा है भारत के कुल निर्यात का केवल 0.13% और आयात का 0.07% ही न्यूजीलैंड से जुड़ा है, लेकिन FTA इसे तेजी से बढ़ाने की दिशा में काम करेगा। इस समझौते की सबसे बड़ी खासियत निवेश से जुड़ी है। न्यूजीलैंड ने अगले 15 वर्षों में भारत में लगभग 20 अरब डॉलर के निवेश को सुविधा देने की प्रतिबद्धता जताई है, जो पहले के निवेश आंकड़ों की तुलना में बहुत बड़ा बदलाव माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार यह निवेश भारत के बुनियादी ढांचे, कृषि तकनीक और सेवाओं के क्षेत्र में नए अवसर पैदा कर सकता है और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसके अलावा, इस समझौते में शिक्षा और छात्रों की आवाजाही को भी आसान बनाने पर जोर दिया गया है। न्यूजीलैंड अब भारतीय छात्रों के लिए वीजा प्रक्रिया को सरल करेगा और पढ़ाई के बाद काम करने के अवसर भी बेहतर बनाएगा। कोविड के बाद घटे हुए छात्र और वर्क वीजा को देखते हुए यह कदम भारतीय युवाओं के लिए विदेश में शिक्षा और करियर के नए रास्ते खोल सकता है।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in