Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education ने घोषणा की है कि महाराष्ट्र HSC (कक्षा 12) का रिजल्ट 2 मई 2026 को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने से पहले सुबह 11 बजे पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें बोर्ड के चेयरमैन त्रिगुण कुलकर्णी आधिकारिक जानकारी साझा करेंगे। इस साल करीब 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी, जो 23 जनवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थी। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपने स्कोरकार्ड को ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट्स जैसे mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाकर “Maharashtra HSC Result 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा, फिर अपना रोल नंबर और मां का नाम (या मांगा गया अन्य विवरण) दर्ज करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है। इसके अलावा छात्र DigiLocker और SMS सेवा के जरिए भी अपने मार्क्स देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपने जूनियर कॉलेज से ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट लेना जरूरी होगा, हालांकि शुरुआती एडमिशन के लिए ऑनलाइन मार्कशीट मान्य रहेगी। अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह 3 मई से 17 मई 2026 के बीच रीचेकिंग या उत्तर पुस्तिका की कॉपी के लिए आवेदन कर सकता है। री-इवैल्यूएशन के लिए पहले उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी लेना जरूरी होगा और आवेदन 5 कार्यदिवस के अंदर करना होगा। वहीं जो छात्र फेल हो गए हैं या अपने अंक सुधारना चाहते हैं, उनके लिए जून-जुलाई 2026 में सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित होने की संभावना है। इस साल पंजीकृत छात्रों में सबसे ज्यादा 7.99 लाख साइंस स्ट्रीम से, 3.80 लाख आर्ट्स, 3.20 लाख कॉमर्स, 27 हजार वोकेशनल और करीब 4,500 ITI के छात्र शामिल हैं।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in