सोना-चांदी में बड़ी गिरावट निवेशकों को राहत

इस हफ्ते भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है, जिससे निवेशकों और खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोने के दाम में करीब 1000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है, जबकि चांदी में 3000 रुपये से अधिक की कमी दर्ज की गई है। इस गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त नीतिगत टिप्पणियों को प्रमुख कारण माना जा रहा है, जिससे वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं पर दबाव बना है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना इस सप्ताह 1,216 रुपये घटकर लगभग 1,50,263 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि पहले यह 1,51,479 रुपये था। इसी तरह 22 कैरेट सोना करीब 1,14 रुपये प्रति 10 ग्राम के अंतर से घटकर 1,37,641 रुपये पर पहुंच गया। 18 कैरेट सोने में भी हल्की गिरावट दर्ज हुई और यह 1,12,697 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस हफ्ते 29 अप्रैल को सोने का सबसे निचला स्तर 1,47,973 रुपये और 27 अप्रैल को सबसे ऊंचा स्तर 1,51,186 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी के बाजार में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का भाव करीब 3,494 रुपये टूटकर 2,40,331 रुपये प्रति किलो पर आ गया है, जो पहले 2,43,828 रुपये था। इस हफ्ते चांदी का सबसे निचला स्तर 2,36,300 रुपये और उच्चतम स्तर 2,43,720 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और डॉलर की मजबूती के कारण आने वाले दिनों में भी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Manisha Saini
49
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us