गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल जीत के बाद पीएम मोदी का बड़ा संदेश

बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी-एनडीए की जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस जनादेश को “जनता के भरोसे, सुशासन और स्थिरता” की जीत बताया। उन्होंने खासतौर पर पश्चिम बंगाल के लिए “बदला नहीं, बदलाव” का संदेश देते हुए सभी राजनीतिक दलों से राज्य को हिंसा मुक्त बनाने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि यह जीत केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि देश में “परफॉर्मेंस की राजनीति” पर जनता की मुहर है और यह भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बड़ा संकेत है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने गंगा के प्रतीक के जरिए बीजेपी के विस्तार को समझाया और कहा कि गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक भाजपा-एनडीए का प्रभाव दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि जिन राज्यों से गंगा गुजरती है उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल वहां जनता ने बीजेपी या एनडीए पर भरोसा जताया है। उन्होंने इसे “मां गंगा का आशीर्वाद” बताते हुए कहा कि यह जनादेश वर्षों की मेहनत, संगठन और कार्यकर्ताओं के त्याग का परिणाम है। पीएम मोदी ने असम में लगातार तीसरी बार मिली जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि चाय बागान क्षेत्रों से मिला समर्थन जनता के गहरे विश्वास को दर्शाता है। वहीं पुडुचेरी में एनडीए सरकार की वापसी को उन्होंने “बेस्ट पुडुचेरी” के विजन पर जनता की मुहर बताया। उन्होंने केरल में बीजेपी को मिली शुरुआती सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि यह देशभर में पार्टी के बढ़ते जनाधार का संकेत है। साथ ही उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बंगाल में यह जीत उनके सपनों को साकार करने की दिशा में एक कदम है। लोकतंत्र पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए लोकतंत्र सिर्फ व्यवस्था नहीं, बल्कि एक संस्कार है। उन्होंने चुनावों में रिकॉर्ड मतदान, खासकर महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को लोकतंत्र की मजबूती का प्रमाण बताया। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग और सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि इस बार बंगाल में “बंदूक नहीं, लोकतंत्र की आवाज गूंजी”। अंत में उन्होंने दोहराया कि बंगाल में अब “भय नहीं, भविष्य” और “बदला नहीं, बदलाव” की राजनीति होनी चाहिए—यही इस ऐतिहासिक जनादेश का असली संदेश है।

Manisha Saini
58
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us