पश्चिम एशिया हालात के बीच सरकार की बड़ी अपडेट ऊर्जा और समुद्री सुरक्षा पूरी तरह नियंत्रण में

Ministry of Petroleum and Natural Gas ने कहा है कि पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति के बावजूद भारत की ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री संचालन और नागरिकों की सुरक्षा पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रित है। सरकार ने स्पष्ट किया कि देश में LPG, PNG और अन्य ऊर्जा संसाधनों की सप्लाई को लेकर किसी तरह की कमी या बाधा नहीं है और सभी आवश्यक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं। सरकारी जानकारी के अनुसार देशभर में LPG की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए अब तक 2,300 से अधिक छापेमारी की गई है। ऑनलाइन LPG बुकिंग लगभग 98% तक पहुंच गई है और करीब 49.8 लाख घरेलू सिलेंडर डिलीवर किए गए हैं। Delivery Authentication Code सिस्टम के जरिए 93% डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है ताकि गैस की अनियमितता और डाइवर्जन रोका जा सके। इसके अलावा कमर्शियल LPG सप्लाई को भी संकट-पूर्व स्तर के करीब 70% तक बढ़ाया गया है। साथ ही लाखों नए PNG कनेक्शन जोड़े गए हैं। Directorate General of Shipping ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में सभी भारतीय समुद्री कर्मचारी सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में किसी भी भारतीय जहाज से जुड़ी कोई घटना नहीं हुई है। DG Shipping कंट्रोल रूम को अब तक हजारों कॉल और ईमेल मिल चुके हैं, जिससे पता चलता है कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं Ministry of External Affairs ने भी विशेष कंट्रोल रूम सक्रिय किया है, जो भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों की सहायता कर रहा है। सरकार ने यह भी बताया कि क्षेत्र से भारत आने वाली फ्लाइट सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं और अतिरिक्त उड़ानें भी चलाई जा रही हैं। साथ ही ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए विशेष व्यवस्था की गई, जिसके तहत लगभग 2,490 भारतीयों को भूमि मार्ग से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। कुल मिलाकर सरकार का कहना है कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद भारत की ऊर्जा, समुद्री और नागरिक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत और सक्रिय बनी हुई है।

Manisha Saini
52
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us