पहली बार मुनाफे में आई पेटीएम, शेयर में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट्स ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

डिजिटल पेमेंट कंपनी की पेरेंट कंपनी ने आखिरकार लिस्टिंग के बाद पहली बार फुल ईयर प्रॉफिट दर्ज किया है। कंपनी के शानदार नतीजों के बाद गुरुवार को उसके शेयरों में करीब 6 प्रतिशत तक तेजी देखने को मिली। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 552 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 663 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं मार्च तिमाही में कंपनी ने 184 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में उसे 540 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इस खबर के बाद निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और बाजार खुलते ही कंपनी के शेयरों में खरीदारी बढ़ गई। बीएसई पर पेटीएम का शेयर 1,160 रुपये के आसपास खुला और कारोबार के दौरान 1,181 रुपये से ऊपर तक पहुंच गया। इससे कंपनी का मार्केट कैप भी तेजी से बढ़कर लगभग 75 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया। विशेषज्ञों का मानना है कि पेटीएम के लिए यह एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। कंपनी ने पिछले कुछ समय में लागत कम करने, फाइनेंशियल सर्विसेज बढ़ाने और पेमेंट बिजनेस को मजबूत करने पर खास फोकस किया है, जिसका असर अब नतीजों में दिखाई देने लगा है। कंपनी का कुल रेवेन्यू भी पिछले वित्त वर्ष में 21.8 प्रतिशत बढ़कर 9,291 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले 7,625 करोड़ रुपये था। पेटीएम के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि नवंबर 2021 में आए इसके आईपीओ के बाद कंपनी लगातार घाटे और शेयरों में गिरावट को लेकर चर्चा में रही थी। आईपीओ का इश्यू प्राइस 2,150 रुपये था, लेकिन शेयर कभी भी उस स्तर तक वापस नहीं पहुंच पाया। हालांकि अब मुनाफे में आने के बाद बाजार में कंपनी को लेकर सकारात्मक माहौल बनता दिखाई दे रहा है। ब्रोकरेज फर्म्स भी पेटीएम के शेयर को लेकर काफी आशावादी नजर आ रही हैं। ग्लोबल ब्रोकरेज ने शेयर पर ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 1,350 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 22 प्रतिशत अधिक है। वहींने भी ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग बनाए रखते हुए 1,500 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। पेटीएम का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,381.75 रुपये रहा है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अगर कंपनी आने वाले क्वार्टरों में भी लगातार प्रॉफिट और ग्रोथ बनाए रखती है, तो शेयर में आगे और तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि निवेशकों को बाजार की अस्थिरता और फिनटेक सेक्टर में प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए निवेश संबंधी फैसला सावधानी से लेने की सलाह दी जा रही है।

Manisha Saini
62
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us