स्वदेशी जागरण मंच के जिला विचार वर्ग में स्वावलंबन, पर्यावरण और स्वदेशी पर हुआ मंथन।

स्वदेशी जागरण मंच के रांची जिला द्वारा आयोजित विचार वर्ग कार्यक्रम आज अशोक नगर, रांची में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंच के लगभग 50 स्वदेशी समर्थक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। यह विचार वर्ग दो सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें स्वदेशी, स्वावलंबन, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में प्रांत प्रचार प्रमुख अमित मिश्रा, स्वावलंबी भारत अभियान के सह समन्वयक एडवार्ड सोरेन, मंच के प्रांत पूर्णकालिक हिमांशु शेखर, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्राध्यापक मधुरागी श्रीवास्तव तथा भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण समिति के सदस्य डॉ. राज कुमार ने अपने विचार रखे। प्रांत प्रचार प्रमुख अमित मिश्रा ने कहा कि वर्ष 1991 में आर्थिक उदारीकरण के बाद विदेशी कंपनियों के भारतीय बाजार में प्रवेश से भारतीय उद्योग, संस्कृति और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ी थी। इसी जनजागरण के उद्देश्य से 22 नवंबर 1991 को स्वदेशी जागरण मंच की स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि मंच लगातार स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, कुटीर उद्योगों को बढ़ावा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण, जैविक खेती और पर्यावरण हितैषी विकास मॉडल को लेकर देशभर में अभियान चला रहा है। स्वावलंबी भारत के विषय पर बोलते हुए हिमांशु शेखर ने कहा कि नई तकनीकों के कारण रोजगार के पारंपरिक अवसर कम हुए हैं, इसलिए युवाओं को स्वरोजगार अपनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि मंच द्वारा “My SBA” पोर्टल के माध्यम से स्वरोजगार के कई मॉडल प्रस्तुत किए जा रहे हैं। पर्यावरण विषय पर संबोधित करते हुए एडवार्ड सोरेन ने कहा कि अनियंत्रित औद्योगिकीकरण और रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से पर्यावरण एवं भूमिगत जल स्तर पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। उन्होंने जैविक खेती को समय की आवश्यकता बताया। डॉ. राज कुमार ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में स्वदेशी जागरण मंच की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी विचार और स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग हर घर तक पहुंचाना आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रदेश सह संयोजक अलोक कुमार सिंह, प्रदेश परिषद सदस्य सुमन जी, बिपिन सिंह, विभाग संयोजक राकेश कुमार, अनूप कुमार लाल, ब्रजेश गुप्ता और पंकज सिन्हा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच रांची जिला की नई समिति की घोषणा भी की गई। इसमें अंचल तिवारी को जिला संयोजक बनाया गया। वहीं बीरेंद्र साहू एवं रंजीत सिंह को जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। अन्य पदाधिकारियों में नीरज परिहार शाहदेव, विवेकानंद, प्रो. मधुरागी श्रीवास्तव, नीरज सिंह, डॉ. सुजाता सिन्हा, धर्मेंद्र सिंह, अमरदीप सिन्हा, गजेंद्र प्रसाद सिंह, देवांती कुमारी, राधिका सिंह एवं अमित मणि शर्मा को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

Himanshu Shekhar
52
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us