महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में स्वावलंबी झारखण्ड की पहल।

25 महिलाओं के बीच आठ लाख रुपये का लघु ऋण वितरण।स्वावलंबी झारखण्ड माइक्रोवेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर (एस.जे.एम.डी.सी.) द्वारा बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में लघु ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 25 महिलाओं के बीच कुल आठ लाख रुपये का लघु ऋण वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यवसायी सह समाजसेवी मुन्ना अग्रवाल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में स्वावलंबी झारखण्ड की पहल को अत्यंत सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से संचालित यह लघु ऋण प्रकल्प समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजनाएं महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर देश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेंगी तथा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं खादी आयोग के निवर्तमान सदस्य मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्वावलंबी झारखण्ड महिलाओं को नए लघु व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए चरणबद्ध तरीके से ऋण उपलब्ध कराता है। महिलाएं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में ऋण प्राप्त कर अपने व्यवसाय को सशक्त बनाती हैं और समाज में आत्मनिर्भर होकर अपनी पहचान स्थापित करती हैं। उन्होंने कहा कि संस्था महिलाओं को केवल कर्जदार नहीं, बल्कि सदस्य के रूप में जोड़कर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में स्वावलंबी झारखण्ड के चेयरमैन मुरलीधर केडिया, स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय पर्यावरण सह प्रमुख एवं संस्था के निदेशक बंदेशंकर सिंह, निदेशक अशोक गोयल, स्वजाम की जिला संयोजक राजपति देवी, डॉ. अनिल राय, संगीता श्रीवास्तव, सरोज सिन्हा, मनोज सखुजा, कौशल किशोर, जी. हरिदास नायर, मुकेश कुमार, रमेश कुमार, अमित कुमार, देव कुमार सहित संस्था के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना रहा।

Himanshu Shekhar
45
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us