जेब में रहते हुए भी सैटेलाइट से जुड़ा रहेगा iPhone 18 Pro Max, Apple ला सकता है बड़ा 5G अपग्रेड

Apple की आगामी iPhone 18 Pro Max सीरीज़ को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपने नए इन-हाउस C2 मॉडेम के जरिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी को पहले से कहीं ज्यादा एडवांस बनाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि यह नया सिस्टम 5G NR-NTN (New Radio Non-Terrestrial Networks) तकनीक को सपोर्ट करेगा, जिससे फोन कमजोर नेटवर्क या नो-सिग्नल एरिया में अपने आप सैटेलाइट नेटवर्क पर स्विच कर सकेगा। खास बात यह है कि यूजर को फोन को आसमान की तरफ घुमाने या अलग से कनेक्शन सेट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिपोर्ट के मुताबिक नया सिस्टम इतना स्मार्ट हो सकता है कि फोन जेब, कार या घर के अंदर होने पर भी सैटेलाइट कनेक्टिविटी बनाए रख सके। अभी तक iPhone 14 और उसके बाद आने वाले मॉडल्स में सैटेलाइट SOS फीचर इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को फोन को सही दिशा में पकड़ना पड़ता था। लेकिन iPhone 18 Pro लाइनअप में यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑटोमैटिक और बैकग्राउंड में काम करने वाली हो सकती है। इससे दूरदराज़ इलाकों, पहाड़ी क्षेत्रों और आपातकालीन परिस्थितियों में कनेक्टिविटी काफी बेहतर हो सकती है। नई C2 मॉडेम टेक्नोलॉजी के साथ mmWave 5G सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है, जिससे स्टेडियम, एयरपोर्ट और भीड़भाड़ वाले शहरों में तेज इंटरनेट स्पीड और बेहतर नेटवर्क कवरेज मिल सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Apple इस बार 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकता है, जिससे बैटरी की खपत कम होगी और फोन में हीटिंग की समस्या भी घट सकती है। डिजाइन और हार्डवेयर की बात करें तो iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का ProMotion 120Hz OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जबकि Dynamic Island का आकार लगभग 35% तक छोटा किया जा सकता है। फोन में अब तक की सबसे बड़ी iPhone बैटरी दिए जाने की चर्चा है, जिसकी क्षमता 5100mAh से 5200mAh के बीच हो सकती है। इसके साथ नया A20 Pro चिपसेट 15% तेज प्रदर्शन और 30% बेहतर पावर एफिशिएंसी दे सकता है। कैमरा सेक्शन में भी बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप मिल सकता है और पहली बार मैनुअल अपर्चर कंट्रोल फीचर दिया जा सकता है। इससे यूजर्स कैमरे में आने वाली रोशनी को नियंत्रित कर पाएंगे, जिससे नेचुरल बोकेह इफेक्ट और लो-लाइट फोटोग्राफी बेहतर हो सकती है। इसके अलावा Apple इस बार नए कलर ऑप्शंस भी ला सकती है। लीक के अनुसार Dark Cherry, Light Blue, Dark Grey और Silver जैसे नए रंग देखने को मिल सकते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए इन्हें फिलहाल लीक और शुरुआती रिपोर्ट्स के रूप में देखा जा रहा है।

Manisha Saini
37
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us