पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के डी. बाबगा में 29 मई 2026 को स्वदेशी जागरण मंच का जिला विचार वर्ग सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस विचार वर्ग में स्वदेशी, स्वावलंबन और आत्मनिर्भर भारत के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य मार्गदर्शक के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह-संयोजक डॉ. धनपत राम अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में स्वदेशी विचार को भारत की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मजबूती का आधार बताते हुए कार्यकर्ताओं से जन-जन तक स्वदेशी का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्र के सह-संयोजक अमलान कुसुम घोष, पूर्व क्षेत्र विचार विभाग प्रमुख डॉ. दीपांकर भट्टाचार्य तथा डी. बंगा प्रांत के संयोजक उत्तम हुई सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने स्वदेशी आधारित विकास, स्थानीय उद्योगों के प्रोत्साहन, रोजगार सृजन तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता के विषयों पर अपने विचार रखे। विचार वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में स्वदेशी अभियान को अधिक प्रभावी बनाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वदेशी जागरण मंच की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने और स्वदेशी जीवनशैली को अपनाने के आह्वान के साथ हुआ।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in