विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वदेशी जागरण मंच ने चलाया जागरूकता अभियान

स्कूली बच्चों के साथ प्रभात फेरी, पर्यावरण विषय पर वाद-विवाद एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित। गिरिडीह, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच, गिरिडीह द्वारा जिला संयोजक संतोष कुमार पांडेय के नेतृत्व में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा स्वदेशी जीवनशैली के प्रति समाज को जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकालकर की गई। प्रभात फेरी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, वृक्ष लगाओ एवं स्वदेशी अपनाओ जैसे संदेश जन-जन तक पहुंचाए गए। इसके उपरांत विजन कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण विषय पर वाद-विवाद एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में जल, जंगल और जमीन जैसे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को जन आंदोलन बनाना होगा। इस अवसर पर बच्चों को स्वदेशी विचार और स्वदेशी जीवनशैली की महत्ता से भी अवगत कराया गया। सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने घरों में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत जिला संयोजक संतोष कुमार पांडेय ने अपने आवासीय परिसर में ग्रामीणों की उपस्थिति में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने आम, अमरूद एवं नींबू के पौधे लोगों के बीच वितरित करते हुए अधिक से अधिक फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाने का आह्वान किया। जिला संयोजक श्री पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमारा सतत दायित्व है। उन्होंने सभी नागरिकों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

Himanshu Shekhar
22
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us