एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत स्वदेशी जागरण मंच ने किया वृक्षारोपण

महागामा (गोड्डा), 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच, गोड्डा इकाई द्वारा महागामा स्थित इको पार्क में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान "एक पेड़ माँ के नाम" के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें मंच के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक राजेश कुमार उपाध्याय ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग और बदलते मौसम के कारण प्रकृति अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि, "हम सभी को अपनी माता जी के सम्मान में और धरती माता के श्रृंगार के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि एक संतान की भांति उसकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी हमें निभानी होगी। इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर पर्यावरण प्राप्त होगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति का आभूषण नहीं, बल्कि मानव जीवन के आधार हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत पूर्णकालिक हिमांशु शेखर, जिला पूर्णकालिक मोनू दूबे, संपर्क प्रमुख अमर कुमार मोदी, विचार विभाग प्रमुख नितिश कुमार मोदी, संघर्ष वाहिनी प्रमुख बिट्टू कुमार मोदी, शुभम कुमार, दिवाकर कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरा-भरा बनाए रखने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

Himanshu Shekhar
19
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us