स्वदेशी जागरण मंच भीलवाड़ा द्वारा भव्य प्रेस वार्ता का आयोजन; आगामी प्रांत बैठक और ज्वलंत विषयों पर हुई सार्थक चर्चा भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद भवन, शास्त्री नगर में स्वदेशी जागरण मंच भीलवाड़ा द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता (प्रेस कॉन्फ्रेंस) का आयोजन किया गया। इस वार्ता में क्षेत्र के लगभग सभी प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधुओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। वरिष्ठ पदाधिकारियों का रहा मार्गदर्शन: प्रेस वार्ता को मुख्य रूप से प्रांत विचार विभाग प्रमुख डॉ. देवी लाल साहू ने संबोधित किया। उन्होंने संगठन के आगामी कार्यक्रमों और प्रांत बैठक के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके साथ ही, मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए विभिन्न समसामयिक, आर्थिक और इतिहास के विश्लेषणपरक ज्वलंत प्रश्नों के जवाब अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य एवं जा सांख्यिकी संयोजक डॉ. राजकुमार चतुर्वेदी जी ने अत्यंत तार्किक और तथ्यों के साथ दिए। मंच पर गरिमामयी उपस्थिति: वार्ता के दौरान मंच पर डॉ. बी. एल. जागेटिया, राजेंद्र सिंह जी गहलोत, अजेय जी दरडा और त्रिलोक जी श्रोत्रीय जैसे वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनका सानिध्य कार्यक्रम को मिला। नगर टीम का अनुकरणीय योगदान: इस पत्रकार वार्ता के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन में स्वदेशी जागरण मंच की नगर टीम का अत्यंत प्रेरक योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री दिलीप जी मीणा, रवि जी कोली, डॉ. अनुज नुवाल, श्याम जी डोलिया और जानकी नंदन जी माली सहित अनेक कर्मठ कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। मीडिया के साथियों के साथ हुआ यह संवाद बेहद सकारात्मक और वैचारिक जागृति को बढ़ाने वाला रहा।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in