स्वदेशी जागरण मंच, चित्तौड़ प्रांत के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ जिले का एक दिवसीय जिला विचार वर्ग रविवार को सेंथी स्थित न्यू सीकर एकेडमी सीनियर स्कूल परिसर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न खंडों से आए 27 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विचार वर्ग का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक स्पष्टता तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर मंथन करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत पर्यावरण प्रमुख महेश नवहाल उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वदेशी चिंतन, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण के विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। मुख्य अतिथि महेश नवहाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक नीति नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और समाजहित से जुड़ी एक व्यापक जीवन दृष्टि है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना, स्वदेशी उद्योगों का समर्थन करना तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली, जैव विविधता संरक्षण तथा व्यापक वृक्षारोपण के लिए समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क और जनजागरण के माध्यम से इन विषयों को जन-आंदोलन का रूप देने का प्रयास करें। बैठक के विभिन्न सत्रों में संगठन विस्तार, नए कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा जिले में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए स्थानीय स्तर पर चलाए जा सकने वाले अभियानों और गतिविधियों के सुझाव भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन संगठन की भावी योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के संकल्प के साथ हुआ। अंत में न्यू सीकर एकेडमी सीनियर स्कूल प्रबंधन का सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया गया।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in