रतलाम में स्वदेशी जागरण मंच का तीन दिवसीय विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न

रतलाम में 5, 6 एवं 7 जून को आयोजित स्वदेशी जागरण मंच, मालवा प्रांत का तीन दिवसीय विचार वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रांत के विभिन्न जिलों से आए कुल 148 कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। पूरे वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को स्वदेशी विचारधारा, संगठनात्मक कार्यपद्धति और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहराई से प्रशिक्षण देना रहा। इस अवसर पर अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ. धर्मेंद्र दुबे, स्वर्णिम भारत वर्ष फाउंडेशन एवं स्वदेशी मेले के अखिल भारतीय सह प्रमुख श्री साकेत जी राठौड़, मध्य क्षेत्र के संयोजक श्री सुधीर जी दातें, मध्य एवं पश्चिम क्षेत्र संगठक श्री केशव जी दातें, मध्य क्षेत्र कोष प्रमुख श्री आर. पी. माहेश्वरी, प्रांत संयोजक प्रो. विशाल पुरोहित, प्रांत महिला कार्य प्रमुख श्रीमती पल्लवी व्यास, प्रांत सह महिला कार्य प्रमुख डॉ. इंद्रा दीक्षित तथा अभियान के प्रांत समन्वयक विवेक दुबे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने-अपने सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठन की भूमिका और समाज में स्वदेशी विचार के विस्तार पर मार्गदर्शन दिया। वर्ग में युगानुकूल स्वदेशी, ऊर्जा बचाओ अभियान, स्वावलंबी भारत अभियान, पंच परिवर्तन सहित 23 से अधिक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सत्रों के दौरान आर्थिक स्वावलंबन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित जैसे मुद्दों पर भी गंभीर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ इस विचार वर्ग का समापन किया।

Manisha Saini
26
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us