बरना। पीएम श्री जीएसएस बरना में स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में उद्यमिता जागरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रिंसिपल ऋत्तु जी ने की। मंच पर मंजू मैडम, मनदीप कौर जी एवं रीना जी (प्रवक्ता) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत पूर्णकालिक, पंजाब श्री मयंक जी ने विद्यार्थियों को उद्यमिता, स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत के महत्व पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनने का लक्ष्य रखें। उन्होंने "पढ़ाई के साथ कमाई (Earn While Learn)", नवाचार, स्वरोजगार तथा बड़े और नए विचारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही स्वदेशी जागरण मंच के उद्देश्यों एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कुल 84 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिनमें 46 छात्राएँ एवं 42 छात्र शामिल रहे। इस दौरान 6 विद्यार्थियों ने बताया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ कमाई भी कर रहे हैं, जबकि 20 विद्यार्थियों (14 छात्राएँ एवं 6 छात्र) ने भविष्य में उद्यमी बनने की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रश्न भी पूछे, जिनका मुख्य वक्ता द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं संचालन डॉ. गुलाब सिंह जी (जिला प्रशिक्षक, जम्मू) ने किया। भानु प्रताप सिंह जी (जिला प्रशिक्षक, जम्मू) ने स्वदेशी गीत एवं स्वदेशी संकल्प का संचालन कराया। सुरेश कुमार जी (जिला प्रशिक्षक, जम्मू) ने कार्यक्रम का सफल प्रबंधन संभाला, जबकि आकाश जी (जिला प्रशिक्षक, त्रिपुरा) ने मीडिया, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा। विद्यार्थियों ने स्वदेशी, आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार और राष्ट्रहित के प्रति विशेष उत्साह दिखाया तथा भविष्य में उद्यमिता के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in