🚩 'स्वदेशी स्वावलंबन भारत अभियान' के तहत 'मैं भी स्वदेशी समर्थक' डिजिटल लोकार्पण कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न! 🚩 आज लियो कॉलेज, बाँसवाड़ा में स्वदेशी जागरण मंच, बाँसवाड़ा विभाग के तत्वावधान में आयोजित 'डिजिटल लोकार्पण कार्यक्रम' अत्यंत उत्साह, प्रेरणा एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के 273 प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर स्वदेशी स्वावलंबन भारत अभियान को अपना पूर्ण समर्थन दिया और संकल्प पत्र भरा। ✨ गरिमामयी सान्निध्य एवं मार्गदर्शन: • अध्यक्षता: पूज्य संत श्री रमण राम जी (मेड़ता सिटी, नागौर) • मुख्य वक्ता: श्री नवनीत जी शुक्ल (प्रांत संपर्क प्रमुख, स्वदेशी जागरण मंच, चित्तौड़ प्रांत) • विशिष्ट अतिथि: श्री मनीष जी त्रिवेदी (निदेशक, लियो संस्थान, बाँसवाड़ा) 💡 कार्यक्रम के मुख्य अंश: समारोह की अध्यक्षता करते हुए परम पूज्य संत श्री रमण राम जी ने आशीर्वचन में कहा — "स्वदेशी केवल एक वस्तु नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और जीवनशैली की पहचान है। समृद्ध एवं स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक का दैनिक जीवन में स्वदेशी अपनाना अत्यंत आवश्यक है।" मुख्य वक्ता श्री नवनीत जी शुक्ल ने डिजिटल युग में स्वदेशी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए 'Local for Vocal' और स्वदेशी उद्यमिता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। सह-आयोजक संगठनों (ABVP, BMS, BKS, BVP, VHP, वनवासी कल्याण परिषद्, लघु उद्योग भारती, सहकार भारती, सेवा भारती, भारतीय शिक्षण मण्डल, ग्राहक पंचायत एवं विद्या भारती) के समस्त सम्मानित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार! आइए, हम सब मिलकर स्वदेशी अपनाएं और भारत को पूर्णतः आत्मनिर्भर बनाएं! 🇮🇳🙏
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in