🚩 ॥ मैं भी स्वदेशी समर्थक अभियान - शंखनाद संपन्न ॥ 🚩 आज उदयपुर की पावन धरा, फतेहसागर झील के किनारे स्थित महाकाल मंदिर परिसर में स्वदेशी जागरण मंच (SJM) एवं स्वावलंबी भारत अभियान (SBA) के तत्वावधान में "मैं भी स्वदेशी समर्थक अभियान" का शंखनाद कार्यक्रम अत्यंत उत्साह एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। 🙏✨ कार्यक्रम में महानगर के सम्मानित कार्यकर्ताओं, सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधियों और स्वदेशी समर्थकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की मुख्य बातें: 🔹 स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देने का संकल्प लिया गया। 🔹 भारत को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने पर मंथन हुआ। 🔹 कुरुक्षेत्र से प्रारंभ हुए इस राष्ट्रीय अभियान को उदयपुर के घर-घर तक पहुँचाने की योजना बनी। आइए, हम सब मिलकर स्वदेशी अपनाएं और स्वावलंबी भारत के निर्माण में अपना योगदान दें! 💪🇮🇳
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in