स्वदेशी अपनाने से ही भारत बनेगा आत्मनिर्भर : राकेश जी छबड़ा में "मैं भी स्वदेशी समर्थक" 21 दिवसीय डिजिटल अभियान का हुआ शुभारंभ छबड़ा (दैनिक समाचार)। स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में रविवार को आदर्श विद्या मंदिर, माधव नगर, छबड़ा में "मैं भी स्वदेशी समर्थक" डिजिटल जन-जागरूकता अभियान का गरिमामय वातावरण में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ पूज्य संत शिरोमणि श्री नागेश्वर पुरी जी के सान्निध्य में भारत माता एवं दत्तोपंत जी ठेंगड़ी के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में पूज्य संत श्री नागेश्वर पुरी जी, मुख्य वक्ता श्री राकेश जी, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री राजेंद्र जी शर्मा (खंड संघचालक), मुख्य अतिथि श्री मान किशन जी कालरा (अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी समिति) तथा समाजसेवी श्री नवनीत जी सोनी का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का आधार है स्वदेशी अध्यक्षीय उद्बोधन में खंड संघचालक श्री राजेंद्र जी शर्मा ने कहा कि स्वदेशी केवल एक आर्थिक विचार नहीं, बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का मुख्य आधार है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया। 21 दिनों तक चलेगा देशव्यापी अभियान मुख्य वक्ता स्वदेशी जागरण मंच के पूर्णकालिक कार्यकर्ता श्री राकेश जी ने कहा कि "स्वदेशी अपनाने से ही भारत आत्मनिर्भर बनेगा।" उन्होंने बताया कि 1 से 21 अगस्त तक चलने वाला यह डिजिटल अभियान एक देशव्यापी जनभागीदारी का आंदोलन है। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को डिजिटल माध्यम से स्वदेशी आंदोलन से जोड़ना है। उन्होंने युवाओं से स्थानीय उत्पादों, कुटीर उद्योगों एवं भारतीय ब्रांड्स का उपयोग करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। मुख्य अतिथि श्री मान किशन जी कालरा ने कहा कि स्थानीय (लोकल) उत्पादों का अधिकाधिक उपयोग करके ही देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जा सकता है। डिजिटल अभियान का लोकार्पण कार्यक्रम में नगर संयोजक श्री नवीन जी राठौर द्वारा "मैं भी स्वदेशी समर्थक" डिजिटल अभियान का आधिकारिक लोकार्पण किया गया। तहसील संयोजक श्री संजय जी बंसल ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन 'वंदे मातरम्' के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के व्यापारी, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा तथा विचार परिवार के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in