झालावाड़ में "मैं भी स्वदेशी समर्थक" अभियान का आगाज़; क्यूआर कोड से लोगों ने लिया डिजिटल संकल्प

झालावाड़ में "मैं भी स्वदेशी समर्थक" अभियान का आगाज़; क्यूआर कोड से लोगों ने लिया डिजिटल संकल्प झालावाड़। स्वदेशी जागरण मंच, झालावाड़ के तत्वावधान में शहर में स्वदेशी वस्तुओं, स्वभाषा और स्व-संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "मैं भी स्वदेशी समर्थक" अभियान की शुरुआत की गई। शहर के शहीद निर्भय सिंह सर्कल पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के तहत एक अनूठा डिजिटल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें युवाओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बस स्टैंड और पुलिस लाइन पर भी चला अभियान संगठन के जिला संयोजक बालचंद आर्य के नेतृत्व में निर्भय सर्कल, पुलिस लाइन और बस स्टैंड क्षेत्रों में नागरिकों को क्यूआर कोड (QR Code) के माध्यम से "मैं भी स्वदेशी समर्थक" बनने का डिजिटल संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान विचार विभाग प्रमुख अशोक पंकज ने लोगों के बीच स्वदेशी और विदेशी वस्तुओं के तुलनात्मक पत्रक वितरित किए, ताकि नागरिक खरीदारी के समय जागरूक निर्णय ले सकें। युवाओं को समझाया आर्थिक महत्व वरिष्ठ नागरिक प्रमुख बजरंग लाल राठौर ने उपस्थित छात्रों और युवाओं को संबोधित करते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के पीछे का आर्थिक गणित समझाया। उन्होंने बताया कि भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने से देश का पैसा देश में ही रहता है और स्थानीय रोज़गार के अवसर बढ़ते हैं। "India Make Great Again" की थीम से जोड़ा नगर संयोजक कमलचंद पहाड़िया एवं जुगल किशोर नागर ने नागरिकों को इस अभियान की मूल भावना "India Make Great Again" के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, कार्यकर्ता हरीश शर्मा और भूरा लाल रेगर ने दैनिक जीवन में काम आने वाली प्रमुख स्वदेशी वस्तुओं की सूची का प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया। नागरिकों ने स्वेच्छा से लिया संकल्प कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों, युवाओं और स्थानीय व्यापारियों ने स्वेच्छा से डिजिटल संकल्प पत्र भरकर स्वदेशी समर्थक बनने का प्रण लिया। उपस्थित जनसमूह ने इस मुहिम की सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए एक आवश्यक और सामयिक कदम बताया।

Rakesh Meena
69
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us