स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चित्तौड़गढ़ में 'मैं भी स्वदेशी... समर्थक' दिव्य शंखनाद कार्यक्रम आयोजित

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चित्तौड़गढ़ में 'मैं भी स्वदेशी... समर्थक' दिव्य शंखनाद कार्यक्रम आयोजित ​चित्तौड़गढ़। स्वदेशी जागरण मंच, चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में 'स्वावलंबी भारत अभियान' के अंतर्गत शनिवार, 8 अगस्त 2026 को उदयपुर रोड स्थित विजन कॉलेज में 'मैं भी स्वदेशी... समर्थक' दिव्य शंखनाद कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। ​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। ​अतिथि एवं मुख्य वक्ता ​मुख्य अतिथि: श्री विनोद चंद्र जी यति (यति जी का उपसारा, चित्तौड़गढ़) ​मुख्य वक्ता: डॉ. राजकुमार जी चतुर्वेदी (अखिल भारतीय संयोजक :- जनसांख्यिकी लाभांश कार्य) ​अध्यक्षता: डॉ. देवी लाल जी साहू (प्रांत सह संयोजक – स्वदेशी जागरण मंच, चित्तौड़ प्रांत) ​विशिष्ट अतिथि: श्री लालू राम जी कुमावत (सदस्य – प्रांत परिषद, स्वदेशी जागरण मंच, चित्तौड़ प्रांत) एवं श्री अमित अग्रवाल (डायरेक्टर, विजन कॉलेज, चित्तौड़गढ़) ​कार्यक्रम की मुख्य बातें ​कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता एवं अतिथियों ने देश को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए स्वदेशी उत्पादों और विचारों को अपनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने युवाओं और उपस्थित प्रबुद्ध जनों से भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में स्वदेशी अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। ​इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, भारत विकास परिषद, वनवासी कल्याण परिषद, विश्व हिन्दू परिषद, लघु उद्योग भारती, सहकार भारती, सेवा भारती, भारतीय शिक्षण मण्डल, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत तथा विद्या भारती सहित अनेक सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी, कॉलेज का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। ​जय स्वदेशी! 🚩

Rakesh Meena
78
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us