जोधपुर, 09 अगस्त 2026: युवाओं को आत्मनिर्भर एवं उद्यमी बनाने के उद्देश्य से “युवा उद्यमिता यात्रा – जोधपुर” का सफल आयोजन जी.डी. मेमोरियल कॉलेज, सेक्टर-4, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन MySBA एवं CHARGE (Choyal Hub for Agribusiness Research Growth and Entrepreneurship) के संयुक्त सहयोग से हुआ। कार्यक्रम में युवाओं एवं नव उद्यमियों को व्यवसाय शुरू करने, स्टार्टअप एवं MSME के अवसर, बिजनेस आइडिया, सरकारी योजनाओं, वित्तीय प्रबंधन, तकनीकी सहायता एवं बाजार की संभावनाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रतिभागियों को स्वरोजगार के नए अवसरों की जानकारी देने के साथ-साथ सफल उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री एस.एल. कच्छवाहा जी, यात्रा संयोजक श्री आर.एस. चोयल जी, मुख्य अतिथि श्री एम.आर. पुरोहित जी एवं विशेष अतिथि श्री सुनील शर्मा जी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों एवं विशेषज्ञों की उपस्थिति रही। अतिथियों एवं वक्ताओं ने युवाओं को अपने कौशल, विचार एवं स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर नए व्यवसाय एवं रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बिजनेस प्लानिंग, उद्यम पंजीकरण, सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, डिजिटल प्लेटफॉर्म, मार्केटिंग एवं व्यवसाय विस्तार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। विशेषज्ञों ने युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें अपने व्यवसायिक विचारों को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता की भावना विकसित करना, स्वरोजगार को बढ़ावा देना और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। जोधपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों के साथ संवाद कर अपने व्यवसायिक विचारों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in