सुन्दरवास विद्यालय में विश्व उद्यमिता दिवस पर स्वदेशी जागरण मंच द्वारा कार्यक्रम आयोजित उदयपुर। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुन्दरवास (उदयपुर) में 'विश्व उद्यमिता दिवस' के उपलक्ष्य में स्वदेशी जागरण मंच, उदयपुर द्वारा एक विशेष प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत समन्वयक श्री पुरषोत्तम जी शर्मा, विभाग संयोजक श्री सोहन जी शर्मा तथा प्रांत पूर्णकालिक श्री राकेश जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विषय प्रतिपादन करते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार तथा स्वदेशी संकल्पना के महत्व पर मार्गदर्शन दिया और उन्हें भविष्य में सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रचना द्विवेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in