पीएम श्री विद्यालय अंता में ‘विश्व उद्यमिता दिवस’ पर प्रेरणादायी कार्यक्रम: युवाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगार से जुड़ने का दिया संदेश

पीएम श्री विद्यालय अंता में ‘विश्व उद्यमिता दिवस’ पर प्रेरणादायी कार्यक्रम: युवाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगार से जुड़ने का दिया संदेश अंता (बारां)। स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अंता के प्रांगण में 21 अगस्त को विश्व उद्यमिता दिवस गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहुउद्देशीय सभा भवन के समक्ष आयोजित इस विशेष सत्र में विद्यालय के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह संयोजक श्री राजेश कुमार गौतम रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग नवाचार, कौशल और आत्मनिर्भरता का है। युवाओं को केवल नौकरी तलाशने तक सीमित न रहकर 'जॉब क्रिएटर' यानी उद्यमी बनने की दिशा में सोचना चाहिए। श्री गौतम ने स्वदेशी और स्थानीय संसाधनों के उपयोग पर बल देते हुए विद्यार्थियों से कहा कि नए विचारों, निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प से कोई भी व्यक्ति सफल उद्यमी बनकर न केवल स्वयं का भविष्य संवार सकता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण व समाज के विकास में भी अहम योगदान दे सकता है। सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं ने उद्यमिता, स्वरोजगार और नए स्टार्टअप्स से जुड़े पहलुओं को बेहद ध्यान से समझा। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण, शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Rakesh Meena
34
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us