शहीद अभिनव नागोरी विद्यालय में 'मैं भी स्वदेशी समर्थक' कार्यक्रम आयोजित उदयपुर। शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव नागोरी रा.उ.मा.वि., भुवाणा में स्वदेशी जागरण मंच उदयपुर द्वारा 'मैं भी स्वदेशी समर्थक' अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में चित्तौड़ प्रांत समन्वयक पुरुषोत्तम शर्मा, विभाग संयोजक सोहनलाल शर्मा व प्रांत पूर्णकालिक राकेश मीणा ने विद्यार्थियों को स्वदेशी उत्पादों का महत्व समझाते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों व स्टाफ से स्वदेशी समर्थक फॉर्म भरवाए गए और स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया गया। अंत में प्रधानाचार्य मनीष सोनी ने आभार व्यक्त कर स्वदेशी अपनाने पर बल दिया।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in