बप्पा रावल स्वर्ण जयंती सभागार में युवा उद्यमिता यात्रा का आयोजन

उदयपुर। MySBA , मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (एमएलएसयू) एवं सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में 21 अगस्त 2026, विश्व उद्यमिता दिवस (World Entrepreneurs' Day) के अवसर पर बप्पा रावल स्वर्ण जयंती सभागार (विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस), मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (MLSU), उदयपुर में "युवा उद्यमिता यात्रा" के अंतर्गत विशेष उद्यमिता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 250 से अधिक युवाओं एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं नव उद्यमियों को व्यवसाय शुरू करने, बिजनेस आइडिया विकसित करने, सरकारी योजनाओं, वित्तीय प्रबंधन, तकनीकी सहयोग एवं बाजार की आवश्यकताओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से अपने व्यावसायिक विचारों एवं संभावित समस्याओं पर संवाद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. कैलाश डागा जी, कुलपति, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (MLSU) ने की। विशेष अतिथि श्री डॉ. वी. सी. गर्ग जी, कुलसचिव, MLSU तथा श्री डॉ. सतीश कुमार आचार्य जी, राजस्थान क्षेत्र संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच एवं असिस्टेंट डायरेक्टर, कॉलेज शिक्षा, उदयपुर उपस्थित रहे। यात्रा संयोजक प्रो. आर. एस. चोयल जी, अखिल भारतीय आईटी प्रमुख, स्वावलंबी भारत अभियान (MySBA) एवं निदेशक, स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन ने युवाओं को उद्यमिता के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। कार्यक्रम की आयोजक प्रो. मीरा माथुर, डीन, छात्र कल्याण, MLSU रहीं। सेमिनार के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनने, नए व्यवसायिक अवसर तलाशने और रोजगार सृजित करने के लिए प्रेरित किया गया

Manisha Saini
64
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us