स्वदेशी जागरण मंच, उदयपुर 'मैं भी स्वदेशी समर्थक' अभियान के तहत वाणिज्य भवन में कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर: स्वदेशी जागरण मंच, उदयपुर द्वारा ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान के अंतर्गत 22 अगस्त को उदयपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य BBA विद्यार्थियों में स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री पुष्पेंद्र जी ने की। श्री पुरुषोत्तम जी शर्मा एवं श्री राकेश जी मीणा ने विद्यार्थियों को स्वदेशी के महत्व और दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से स्थानीय उत्पादों और उद्यमों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में महानगर संयोजक श्री रमेश जी पुरोहित** ने ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान की रूपरेखा साझा की और सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Rakesh Meena
30
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us