आदर्श विद्या मंदिर डूंगरपुर में 'मैं भी स्वदेशी समर्थक' अभियान एवं उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन संपन्न

डूंगरपुर। स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर में 'मैं भी स्वदेशी समर्थक' अभियान एवं उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का भव्य व गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना जाग्रत करते हुए स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग और आत्मनिर्भर भारत निर्माण के प्रति प्रेरित करना रहा। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमान राकेश कुमार जी (प्रांत पूर्णकालिक कार्यकर्ता) उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आर्थिक समृद्धि और आत्मनिर्भरता की रीढ़ स्वदेशी विचार है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता दें तथा स्वयं रोज़गार सृजक (Job Creator) बनने की दिशा में उद्यमिता के संकल्प को अपनाएं। कार्यक्रम में श्रीमान जितेंद्र जी जोशी (जिला संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच) की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने स्थानीय स्तर पर कौशल विकास और स्वदेशी जागरण अभियान की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। सम्मेलन के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ स्वदेशी को अपनी दिनचर्या में अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्यगण, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Rakesh Meena
28
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us