विद्या निकेतन मंदारेश्वर में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन संपन्न: विद्यार्थियों को मिला आत्मनिर्भर बनने का संदेश मंदारेश्वर। स्थानीय विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों में स्वरोजगार और नवाचार की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवगिरी जी ने की। इस अवसर पर मंच पर विद्यालय के शिक्षक व अधिकारी दीपेश जी, सचिन जी, अजय जी, कृष्णकांत जी, नितिन जी, विवेक जी और दिलीप जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन के मुख्य वक्ता जिला प्रशिक्षक शैलेश जी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में केवल नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार सृजक बनना देश और समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता के गुर सिखाते हुए छोटी शुरुआत से बड़े उद्योग स्थापित करने के व्यावहारिक उदाहरण साझा किए। सत्र के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में कुल 120 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी निभाई। प्रश्नोत्तरी सत्र में 2 विद्यार्थियों ने जिला प्रशिक्षक से अपने सवाल पूछकर उद्यमिता से जुड़ी जिज्ञासा शांत की, वहीं 3 विद्यार्थियों ने भविष्य में स्वयं का उद्यम स्थापित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य शिवगिरी जी ने मुख्य वक्ता व सभी उपस्थित शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को सही दिशा और नया दृष्टिकोण मिलता है।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in