भीलवाड़ा। स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (GSSS), धूवाला में “मैं भी स्वदेशी समर्थक अभियान एवं उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वरोजगार एवं उद्यमिता के प्रति रुचि विकसित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला प्रशिक्षक श्री राजू कुमावत रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्वदेशी उत्पादों को अपनाना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी केवल नौकरी प्राप्त करने तक सीमित न रहे, बल्कि स्वरोजगार एवं उद्यमिता को अपनाकर स्वयं रोजगार के अवसर पैदा करने और अन्य युवाओं को रोजगार देने की दिशा में आगे बढ़े। सम्मेलन के दौरान डिजिटल माध्यम से “मैं भी स्वदेशी समर्थक” अभियान के अंतर्गत विशेष पंजीकरण सत्र आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के 220 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पंजीकरण कराया और दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ, प्रबुद्ध नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में स्वदेशी भावना, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in