कानपुर प्रांत में निधि संग्रह अभियान के अंतर्गत अखिल भारतीय संगठन के माननीय सतीश जी का प्रवास संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाकर अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में सतीश जी ने कहा कि निधि संग्रह अभियान केवल आर्थिक सहयोग जुटाने का माध्यम नहीं, बल्कि संगठन के प्रति समाज में विश्वास, सहभागिता और समर्पण को मजबूत करने का अवसर है। प्रवास के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और सभी ने मिलकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।