13 बड़े रेल प्रोजेक्ट्स पर काम तेज कर दिया है। इन सभी परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) इस साल रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी।इन प्रोजेक्ट्स के लागू होने से राज्य में रेल नेटवर्क और अधिक मजबूत होगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और माल परिवहन भी तेज और आसान होगा। रेलवे का मानना है कि इससे आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।इन योजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण जयपुर-फुलेरा रेल लाइन की तीसरी लाइन बिछाने का प्रोजेक्ट है। इस नई लाइन के बनने से इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही बढ़ेगी और ट्रैफिक का दबाव कम होगा। इससे ट्रेनों की लेटलतीफी भी घटेगी और यात्रियों को समय पर सेवा मिल सकेगी।इसके अलावा अन्य प्रोजेक्ट्स में नई रेल लाइनें बिछाना, पुराने ट्रैक को मजबूत करना और कुछ रूट्स का दोहरीकरण/तीहरीकरण शामिल है। इन कामों के पूरा होने से दूर-दराज के इलाकों को भी बेहतर रेल सुविधा मिल सकेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन परियोजनाओं का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा बढ़ाना, माल ढुलाई को तेज करना और राज्य के विकास को गति देना है। आने वाले समय में इन प्रोजेक्ट्स के शुरू होने से राजस्थान की रेल कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in