79 साल की उम्र में डिप्टी सीएम, Nitish Kumar के भरोसेमंद और करोड़पति नेता

Bijendra Prasad Yadav बिहार के नए उपमुख्यमंत्री बने हैं और उन्हें राज्य के सबसे अनुभवी नेताओं में गिना जाता है। वे 1990 से लगातार सुपौल सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं, यानी 9 बार विधायक रह चुके हैं। उनकी पहचान एक मजबूत और सख्त नेता के रूप में है। वे गलत काम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते और समय पर काम पूरा कराने के लिए जाने जाते हैं।

Nitish Kumar के बेहद करीबी माने जाने वाले बिजेंद्र यादव ने सरकार में ऊर्जा मंत्री रहते हुए बिहार में बिजली व्यवस्था को काफी बेहतर बनाया। पहले जहां गांवों में बिजली की भारी कमी थी, वहां सुधार लाने में उनकी अहम भूमिका रही।

उनकी कुल संपत्ति करीब 4 करोड़ रुपये के आसपास बताई गई है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला भी नहीं है। वे जाति की राजनीति के बजाय सभी लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं, यही वजह है कि उन्हें अपने क्षेत्र में लगातार जनसमर्थन मिलता रहा है।


53
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us