भारत-रूस रक्षा सहयोग को मिलेगी नई गति

थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ 16 से 18 सितंबर तक रूस की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे रक्षा संबंधों तथा दोनों देशों की सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत करना है। रूस में जनरल सेठ मॉस्को में गार्ड ऑफ ऑनर ग्रहण करेंगे और अज्ञात सैनिक की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वे रूसी थल सेना के कमांडर-इन-चीफ कर्नल जनरल आंद्रेई मोर्दविचेव के साथ पेशेवर सैन्य सहयोग, प्रशिक्षण और आपसी हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा वे रूसी रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात, मॉस्को स्थित नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर का दौरा और सेंट पीटर्सबर्ग की एक सैन्य अकादमी का दौरा भी करेंगे। इन बैठकों में समकालीन सैन्य विकास और भारत-रूस रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Manisha Saini
6
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us