National Testing Agency (NTA) ने NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.inसे डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल करीब 25 लाख से अधिक अभ्यर्थी इस प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, जो देशभर के साथ-साथ विदेशों के कुछ केंद्रों पर भी आयोजित होगी। NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 (रविवार)को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में किया जाएगा। परीक्षा भारत के 552 शहरोंऔर 14 अंतरराष्ट्रीय केंद्रों पर आयोजित होगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड में दी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से जांच लें और परीक्षा के दिन के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर रखें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने Application Number, Password और Security Pin की जरूरत होगी। वेबसाइट पर “Admit Card for NEET (UG)-2026” या “Alternate Link” पर क्लिक करके आसानी से हॉल टिकट डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना बेहद जरूरी है ताकि एंट्री और वेरिफिकेशन प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके। NEET UG देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS, BSMS और BSc Nursing जैसे कोर्सेज में दाखिला मिलता है। यह परीक्षा सरकारी, निजी और डीम्ड यूनिवर्सिटीज में प्रवेश के लिए अनिवार्य है, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले सभी निर्देशों का पालन करना जरूरी है।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in