संगम विश्वविद्यालय भीलवाड़ा में ‘युवा उद्यमिता यात्रा’ का सफल आयोजन

संगम विश्वविद्यालय भीलवाड़ा एवं चार्ज के संयुक्त तत्वावधान में 31 अगस्त 2026 को संगम विश्वविद्यालय परिसर में ‘युवा उद्यमिता यात्रा’ के अंतर्गत उद्यमिता सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से 230 से अधिक युवाओं एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं नव उद्यमियों को व्यवसाय शुरू करने, बिजनेस आइडिया विकसित करने, सरकारी योजनाओं, वित्तीय प्रबंधन, तकनीकी सहयोग एवं बाजार की आवश्यकताओं से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में युवाओं को आत्मनिर्भर बनने, नए व्यावसायिक अवसर तलाशने तथा रोजगार सृजन के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राजकुमार चतुर्वेदी उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यात्रा संयोजक प्रो. आर.एस. चोयल जी ने युवाओं को उद्यमिता के विभिन्न अवसरों, नवाचार एवं आत्मनिर्भरता के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने उद्यमिता एवं स्वरोजगार से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों के साथ संवाद किया तथा अपने विचार एवं जिज्ञासाएं साझा कीं। कार्यक्रम का प्रायोजन संगम आईटीबीआईआई (डीएसटी) द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन, मेंटरशिप एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनके नवाचारों को सफल स्टार्टअप में परिवर्तित करने में सहयोग करना है। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. अनुराग शर्मा, राजस्व कौशिक एवं निशांत पारिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ‘युवा उद्यमिता यात्रा’ का यह आयोजन युवाओं को उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

Manisha Saini
5
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us