एकलव्य खेल छात्रावास लोधा में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन एवं ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान का आयोजन

जिला प्रशिक्षक शैलेश जी ने विद्यार्थियों को स्वावलंबन और स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश बांसवाड़ा: स्थानीय एकलव्य खेल छात्रावास, लोधा (बांसवाड़ा) में ‘उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन’ तथा ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान के अंतर्गत एक विशेष मार्गदर्शन एवं जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करना तथा स्वदेशी जीवनशैली अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराना रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला प्रशिक्षक श्री शैलेश जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक सफल खिलाड़ी का अनुशासन, जुझारूपन और नेतृत्व क्षमता ही उसे जीवन में एक सफल उद्यमी भी बना सकती है। उन्होंने ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान के मंतव्य को स्पष्ट करते हुए दैनिक जीवन में स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जब युवा अपनी ऊर्जा को स्वरोजगार, नवाचार और स्वदेशी संकल्प से जोड़ेंगे, तभी स्थानीय स्तर पर आर्थिक मजबूती आएगी और आत्मनिर्भरता का लक्ष्य साकार होगा। सत्र के दौरान छात्रावास के कुल 85 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। परिचर्चा सत्र में 10 विद्यार्थियों ने उद्यमिता की राह में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों, कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसरों को लेकर जिज्ञासाएं रखीं, जिनका समाधान जिला प्रशिक्षक द्वारा किया गया। सत्र के अंत में 13 विद्यार्थियों ने भविष्य में एक उद्यमी बनकर रोजगार सृजक बनने का संकल्प व्यक्त किया। सभी विद्यार्थियों ने ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान का समर्थन करते हुए स्वदेशी का संकल्प लिया। इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक श्री रामसिंह जी एवं खेल प्रमुख श्री राजेन्द्र जी उपस्थित रहे। अधीक्षक श्री रामसिंह जी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सत्र खेल प्रतिभाओं के समग्र व्यक्तित्व और भविष्य निर्माण के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Rakesh Meena
3
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us