गुरला/भीलवाड़ा: स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (GSSS), गुरला में विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उत्पादों के प्रति चेतना जागृत करने के उद्देश्य से ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक अभियान व उद्यमिता कार्यक्रम’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 225 से अधिक छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय स्टाफ ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं जिला प्रशिक्षक (भीलवाड़ा) श्री राजू जी कुमावत ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्थानीय उत्पादों के उपयोग और स्वरोजगार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि "वोकल फॉर लोकल" की भावना से न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है, बल्कि युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर उद्यमिता व नवाचार के अनगिनत अवसर भी खुलते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में स्वयं का उद्यम स्थापित करने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया गया।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in