पीएम श्री विद्यालय मांडल में ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक अभियान व उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन’ आयोजित

मांडल (भीलवाड़ा): स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (PM Shri GSSS), मांडल में ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक अभियान व उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन’ का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भीलवाड़ा के जिला प्रशिक्षक श्री राजू जी कुमावत रहे। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए प्रत्येक नागरिक द्वारा स्वदेशी उत्पादों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों में उद्यमशीलता (Entrepreneurship) की भावना विकसित करने पर बल देते हुए कहा कि युवा केवल रोजगार पाने वाले नहीं, बल्कि नवाचार के जरिए रोजगार सृजक बनने का संकल्प लें। सम्मेलन में विद्यालय के 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वदेशी जीवनशैली अपनाने और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासन, समस्त शैक्षणिक स्टाफ एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Rakesh Meena
1
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us