घर भारत वापिस आओ श्रीधर वेंबु(जोहो) अमेरिका में बसे भारतीयों के नाम खुला पत्र! "प्रिय भारतवंशी भाइयों और बहनों!" प्रणाम "जैसे मैं 37 वर्ष पहले अमेरिका आया था, वैसे ही आप भी बिना धन के, लेकिन भारत की अच्छी शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत के साथ अमेरिका पहुंचे।हम सबने वहां अद्भुत सफलता प्राप्त की। अमेरिका हमारे लिए अच्छा रहा है। इसके लिए हमें कृतज्ञ रहना चाहिए — कृतज्ञता हमारा भारतीय संस्कार है।" "लेकिन आज, अमेरिका के एक बड़े वर्ग के लोग, भले ही वे बहुमत में न हों, यह मानने लगे हैं कि हम भारतीय लोग अमेरिकी नौकरियां “छीन रहे हैं" और हमारी सफलता अनुचित तरीके से अर्जित की गई है।"(बिल्कुल गलत सोच) "आप सोच सकते हैं कि ट्रंप के बाद अगला चुनाव इसे ठीक कर देगा।लेकिन, ध्यान रखिए!आपका विकल्प उन लोगों के बीच होगा जो भारतीय सभ्यता से घृणा करते हैं और उन लोगों के बीच जो किसी भी सभ्यता से ही घृणा करते हैं। यही अमेरिका के “कट्टर दक्षिणपंथ”(रिपब्लिकन पार्टी) बनाम “नववामपंथ”(डेमोक्रेटिक पार्टी)की लड़ाई है। आप उस संघर्ष के केवल दर्शक हैं।दोनों ही हमें अपमानित करने पर तुले हैं।" "इस बीच एक बात आज भी सत्य है और भविष्य में भी रहेगी: दुनिया भर में भारतीयों को मिलने वाला सम्मान काफी हद तक स्वयं भारत की स्थिति पर निर्भर करेगा। यदि भारत गरीब रहा, तो नव वामपंथी हमें दया के साथ,नैतिक उपदेश देंगे और कट्टर दक्षिणपंथी तिरस्कार (“नरक समान देश"...ट्रंप की टिप्पणी) के साथ चिढ़ाएंगे। हमें इनमें से किसी को भी भारत हितैषी समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। आज की दुनिया में सम्मान, समृद्धि और सुरक्षा, एक ही स्रोत से आते हैं कि उस राष्ट्र की तकनीकी या अन्य क्षमता कितनी है? हां। हम भारतीयों में इतनी बुद्धि-शक्ति है कि तकनीक या उद्यमिता की क्षमता,हम सब कुछ स्वयं से हासिल कर सकते हैं।लेकिन दुर्भाग्य से हमने अपनी बहुत सी प्रतिभा, विशेषकर अमेरिका को, निर्यात कर दी। किन्तु जैसे-जैसे हम भारत में यह क्षमता विकसित करेंगे, हमारी सभ्यतागत शक्तियां स्वयं प्रकट होंगी। आपमें से बहुतों के लिए यह सोचना कठिन हो सकता है, फिर भी कृपया "वापस घर(भारत)आइए।" भारत माता को आपकी प्रतिभा की आवश्यकता है। हमारी विशाल युवा आबादी को उस तकनीकी नेतृत्व की जरूरत है जो आपने वर्षों में अर्जित की है, ताकि उन्हें समृद्धि और स्वावलंबन का मार्गदर्शन मिल सके। आइए!घर वापसी को एक अभियान बनाएं और इसे उत्साह के साथ आगे बढ़ाएं। भारत माता की जय!"~श्री धर वेंबु,जोहो (चेयरमैन, स्वदेशी शोध संस्थान) नीचे: श्रीधर वेंबु जी और कल कश्मीरी लाल जी के साथ आई आई टी रुड़की में थिंक इंडिया के ऑफिस में।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in