रिवॉर्ड पॉइंट्स और ट्रैवल बेनिफिट्स में बदलाव, कार्ड यूजर्स को नई शर्तों का करना होगा पालन HDFC Bank ने अपने लोकप्रिय Regalia Gold Credit Card के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जो 15 मई 2026 से लागू होंगे। बैंक ने रिवॉर्ड स्ट्रक्चर, लाउंज एक्सेस और ट्रैवल से जुड़े फायदे अपडेट किए हैं। इसके साथ ही इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर लगने वाले चार्ज और कुछ अन्य सेवाओं की फीस में भी बदलाव किया गया है। इसका सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जो इस कार्ड का इस्तेमाल ट्रैवल और शॉपिंग के लिए करते हैं। रिवॉर्ड सिस्टम और ट्रैवल बेनिफिट्स हुए अपडेट नए नियमों के अनुसार अब पहले जहां 150 रुपये खर्च करने पर 4 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते थे, वहीं अब 200 रुपये खर्च करने पर 5 बेस रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे। ट्रैवल बेनिफिट्स में भी बदलाव किया गया है, जिसके तहत ग्राहक अगर एक तिमाही में अपना बोर्डिंग पास अपलोड करते हैं तो उन्हें चुनिंदा वेलनेस सेंटर्स में फ्री स्पा, Uber के जरिए एयरपोर्ट ट्रांसफर, होटल में रूम अपग्रेड और बुफे जैसे कॉम्प्लिमेंट्री फायदे मिल सकते हैं। यह सभी सुविधाएं Travel Edge Program के तहत दी जाएंगी। चार्ज और फीस में भी हुआ बदलाव, यूजर्स को सतर्क रहने की जरूरत इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर अब Dynamic Currency Conversion (DCC) चार्ज 1.75% कर दिया गया है, जो विदेश में खरीदारी या विदेशी मर्चेंट से रुपये में भुगतान करने पर लागू होगा। इसके अलावा अगर कार्ड खो जाता है या चोरी हो जाता है तो री-इश्यू के लिए 199 रुपये की फीस देनी होगी। बैंक ने नया Boarding Edge Program भी लॉन्च किया है, जिसमें सिर्फ बोर्डिंग पास अपलोड करके यूजर्स SmartBuy पोर्टल के जरिए कई ट्रैवल बेनिफिट्स का लाभ उठा सकते हैं। कुल मिलाकर, कार्डधारकों को अब नए नियमों को समझकर ही अपने खर्च और फायदे प्लान करने होंगे।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in