केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw ने कहा है कि Make in India के तहत भारत वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निर्माण में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में उभर रहा है। उन्होंने आंध्र प्रदेश के Visakhapatnam में Google Cloud इंडिया एआई हब की आधारशिला रखते हुए यह बात कही। इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री N. Chandrababu Naidu भी मौजूद रहे। वैष्णव ने बताया कि भारत अब इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज स्मार्टफोन देश का सबसे अधिक निर्यात होने वाला उत्पाद बन चुका है, जो भारत की बढ़ती विनिर्माण क्षमता और वैश्विक सप्लाई चेन में उसकी मजबूत स्थिति को दर्शाता है। भारत में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन के लिए बेहतर नीतियां, इंफ्रास्ट्रक्चर और कुशल मानव संसाधन उपलब्ध होने के कारण दुनिया की बड़ी कंपनियां यहां निवेश के लिए आकर्षित हो रही हैं। इससे रोजगार के नए अवसर भी तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने वैश्विक टेक कंपनियों से भारत को निवेश के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद साझेदार के रूप में चुनने की अपील की। उन्होंने बताया कि सेमीकंडक्टर मिशन के तहत देश में दो निर्माण इकाइयों में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो चुका है। साथ ही एआई इंडिया अभियान के तहत भविष्य की परियोजनाओं में ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और पानी की खपत कम करने के लिए संयुक्त शोध पर भी जोर दिया जा रहा है, जिससे विकास के साथ पर्यावरण संतुलन भी बना रहे।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in