एथर की बड़ी तैयारी, ला रही सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में तेजी से बढ़ती कंपनी Ather Energy अब एक नया किफायती स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अपकमिंग स्कूटर कंपनी के मौजूदा Ather Rizta से भी कम कीमत में आएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बनाई जा सके। कंपनी इस स्कूटर को नए EL (Electric Lightweight) प्लेटफॉर्म पर तैयार कर रही है, जिसे खासतौर पर कम लागत और ज्यादा प्रोडक्ट वेरिएंट्स के लिए डिजाइन किया गया है। हाल ही में इस स्कूटर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिससे साफ है कि इसका लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है। डिजाइन की बात करें तो यह स्कूटर फैमिली-फोकस्ड और प्रैक्टिकल अप्रोच के साथ आएगा। स्पाई इमेज में दिखा है कि इसमें हैंडबार-माउंटेड हेडलाइट, फ्रंट में LED DRL, फ्लैट फ्लोरबोर्ड और लंबी सिंगल सीट दी जाएगीजो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी आरामदायक मानी जाती है। इसका लुक सिंपल लेकिन मजबूत होगा, जिससे यह शहर के डेली कम्यूट के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है। रियर डिजाइन भी काफी साधारण और फंक्शनल रखा गया है, ताकि मेंटेनेंस आसान रहे और उपयोगिता ज्यादा हो। फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में कंपनी इसे अलग-अलग वेरिएंट्स में ला सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 2kW से 5kW तक की बैटरी ऑप्शन मिल सकती है और LFP (Lithium Iron Phosphate) बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे स्कूटर ज्यादा टिकाऊ और किफायती बनेगा। बेस वेरिएंट में जरूरी फीचर्स दिए जाएंगे, जबकि टॉप वेरिएंट में TFT डिस्प्ले, कनेक्टिविटी और एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी “बैटरी-एज-ए-सर्विस” मॉडल भी पेश कर सकती है, जिससे शुरुआती कीमत और ओनरशिप कॉस्ट दोनों कम हो जाएंगी। उम्मीद है कि यह नया स्कूटर फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च होगा और भारतीय EV मार्केट में बजट सेगमेंट को और मजबूत करेगा।

Manisha Saini
53
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us