Telangana State Council of Higher Education द्वारा आयोजित TS EAMCET 2026 (जिसे अब TG EAPCET भी कहा जाता है) का इंजीनियरिंग स्ट्रीम का एडमिट कार्ड आज जारी होने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट eapcet.tgche.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। इससे पहले फार्मेसी स्ट्रीम के एडमिट कार्ड 23 अप्रैल 2026 को जारी किए जा चुके हैं। परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, एग्रीकल्चर और फार्मेसी की परीक्षाएं 4 और 5 मई को होंगी, जबकि इंजीनियरिंग परीक्षा 9 से 11 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर “TS EAMCET 2026 Hall Ticket” लिंक पर क्लिक करें, फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, क्वालिफाइंग एग्जाम हॉल टिकट नंबर और जन्मतिथि भरकर लॉगिन करें। इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकालना जरूरी है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, फोटो, सिग्नेचर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा तिथि, दिन और परीक्षा केंद्र जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी होगी इन्हें ध्यान से जांचना बेहद जरूरी है। हर उम्मीदवार के लिए परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बिना एंट्री नहीं मिलेगी। अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती पाई जाती है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। बता दें कि यह परीक्षा Jawaharlal Nehru Technological University Hyderabad द्वारा आयोजित की जाती है और यह तेलंगाना के विभिन्न इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और फार्मेसी कोर्स में एडमिशन के लिए एक महत्वपूर्ण स्टेट लेवल एंट्रेंस एग्जाम है। साथ ही, उम्मीदवार 2 मई 2026 तक लेट फीस के साथ आवेदन भी कर सकते हैं।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in