जगदलपुर-बस्तर में इनोवेशन महाकुंभ परंपरा और तकनीक का संगम

जगदलपुर और बस्तर क्षेत्र में आयोजित होने जा रहा “इनोवेशन महाकुंभ” अब सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण और आदिवासी भारत की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का एक बड़ा मंच बनता जा रहा है। अपनी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक ज्ञान और प्राकृतिक संसाधनों के लिए प्रसिद्ध बस्तर अब नवाचार के क्षेत्र में भी तेजी से पहचान बना रहा है। इस महाकुंभ के जरिए स्थानीय कॉलेज द्वारा छात्रों, शोधकर्ताओं और स्टार्टअप्स को एक साझा प्लेटफॉर्म दिया जा रहा है, जहां वे अपने आइडिया और तकनीकी समाधान प्रस्तुत कर सकें। खास बात यह है कि यहां परंपरागत ज्ञान को आधुनिक तकनीक से जोड़कर ऐसे समाधान तैयार किए जा रहे हैं, जो सीधे ग्रामीण जीवन को बेहतर बना सकते हैं। कृषि, वनोपज, हस्तशिल्प, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल तकनीक जैसे क्षेत्रों में नए-नए प्रयोग इस आयोजन का मुख्य आकर्षण हैं, जो बस्तर की स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किए गए हैं। इस महाकुंभ में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ-साथ लगभग 200 आत्मसमर्पित नक्सलियों की भागीदारी भी विशेष रूप से उल्लेखनीय मानी जा रही है, जो समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। स्थानीय युवाओं द्वारा तैयार किए गए स्टार्टअप मॉडल, इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स और स्वदेशी तकनीकों को यहां प्रमुखता दी जा रही है। इसके साथ ही बस्तर के कारीगरों और ग्रामीणों द्वारा बनाए गए उत्पादों को आधुनिक बाजार से जोड़ने की पहल भी की जा रही है, ताकि उनकी आय बढ़ सके और उन्हें बेहतर अवसर मिलें। यह आयोजन ‘लोकल से ग्लोबल’ की सोच को मजबूत करता है, जहां छोटे स्तर पर बने उत्पाद और विचार भी वैश्विक पहचान हासिल कर सकते हैं। बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस तरह के आयोजन न केवल शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का भी काम करते हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर जैसे क्षेत्र में मौजूद पारंपरिक ज्ञान को अगर सही दिशा और तकनीकी सहयोग मिले, तो यह देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है। कुलपति के अनुसार, “इनोवेशन महाकुंभ” आने वाले समय में बस्तर को एक नए पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगा, जहां परंपरा और तकनीक मिलकर विकास की नई कहानी लिखेंगे।

Manisha Saini
58
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us