स्वदेशी विचारों को मजबूत करने के उद्देश्य से स्वदेशी जागरण मंच से प्रेरित राष्ट्रीय वित्त सलाहकार परिषद, जिला अम्बाला की एक महत्वपूर्ण बैठक अम्बाला छावनी स्थित सेंट्रल फोनिक्स क्लब में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता श्री ललित जी (CA) ने की। कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय सचिव अर्पित मित्तल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जिनका अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इसके साथ ही सभी उपस्थित बुद्धिजीवियों का भी पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। अपने संबोधन में मुख्य वक्ता ने परिषद के गठन, उद्देश्यों और कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि देश में स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय क्षेत्र के पेशेवरों की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने विशेष रूप से CA और CS जैसे विशेषज्ञों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें और आर्थिक रूप से सशक्त भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इस बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष श्री विनोद बंसल जी, जिला समन्वयक श्री संजीव महंत जी, जिला प्रचार प्रमुख श्री उज्जवल जी और जिला प्रशिक्षक साहिल जी शामिल रहे। साथ ही 6 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की उपस्थिति ने इस बैठक को और अधिक सार्थक बना दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर स्वदेशी आर्थिक सोच को मजबूत करना और प्रोफेशनल्स को एक साझा मंच पर जोड़ना रहा।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in