शताब्दी जन शताब्दी का बड़ा अपग्रेड यात्रियों को मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं

भारतीय रेलवे ने अपनी प्रीमियम ट्रेनों को आधुनिक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। शताब्दी एक्सप्रेस और जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों में व्यापक अपग्रेडेशन शुरू किया गया है, ताकि यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सफर का अनुभव मिल सके। यह पहल ऐसे समय में आई है जब वंदे भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत जैसी नई आधुनिक ट्रेनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और यात्रियों की अपेक्षाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। इस अपग्रेड योजना के तहत सबसे ज्यादा फोकस यात्रियों की बुनियादी सुविधाओं पर रखा गया है। ट्रेनों के टॉयलेट सिस्टम को पूरी तरह सुधारा जाएगा, जिसमें बेहतर ड्रेनेज और आधुनिक फिटिंग्स लगाई जाएंगी ताकि सफाई और हाइजीन का स्तर बेहतर हो सके। सीटिंग कम्फर्ट को बढ़ाने के लिए सीटों की अपहोल्स्ट्री (कुशनिंग) बदली जाएगी और उन्हें ज्यादा आरामदायक बनाया जाएगा। साथ ही चार्जिंग पोर्ट, स्नैक टेबल और ऑनबोर्ड सर्विस को भी अपग्रेड किया जाएगा, जिससे लंबी यात्राओं के दौरान यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कोचों की राइड क्वालिटी सुधारने पर भी काम होगा, जिससे यात्रा के दौरान झटके कम महसूस होंगे और सफर ज्यादा स्मूद होगा। रेलवे केवल अंदरूनी सुविधाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ट्रेनों के पूरे लुक और तकनीक को भी आधुनिक बनाया जा रहा है। कोचों में बेहतर लाइटिंग सिस्टम लगाया जाएगा, वेस्टिब्यूल, गैंगवे, फ्लोरिंग और पैनल्स को नया रूप दिया जाएगा, जिससे ट्रेन का इंटीरियर ज्यादा आकर्षक और मॉडर्न दिखे। साथ ही डिजिटल पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (PAPIS) को मजबूत किया जाएगा, जिससे यात्रियों को रियल-टाइम जानकारी मिल सके। सुरक्षा के लिहाज से CCTV आधारित निगरानी प्रणाली भी जोड़ी जाएगी, जिससे ट्रेन के अंदर सुरक्षा और संचार दोनों बेहतर होंगे। रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे ट्रेनों का ऑडिट करें और तय समय में सुधार लागू करें, ताकि यह अपग्रेडेशन सीधे लाखों यात्रियों के सफर को बेहतर बना सके।

Manisha Saini
45
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us