BSNL का बड़ा कदम: केरल में 6,979 स्वदेशी 4G साइट्स से डिजिटल कनेक्टिविटी को मिली नई ताकत

केरल में BSNL ने एक बड़ा टेलीकॉम कदम उठाते हुए 6,979 स्वदेशी 4G साइट्स (मोबाइल टावर और बेस स्टेशन) स्थापित किए हैं। इस नेटवर्क का उद्देश्य पूरे राज्य में तेज़ इंटरनेट डेटा और बेहतर कॉल क्वालिटी उपलब्ध कराना है। यह कदम भारत की आत्मनिर्भर भारत” पहल को भी मजबूत करता है क्योंकि यह पूरा 4G सिस्टम स्वदेशी तकनीक पर आधारित है, जिसे C-DOT और TCS जैसे भारतीय संगठनों के सहयोग से विकसित किया गया है। इस नए 4G नेटवर्क की खास बात यह है कि इसे भविष्य में आसानी से 5G में अपग्रेड किया जा सकता है। BSNL के अनुसार, इनमें से 322 साइट्स खास तौर पर आदिवासी क्षेत्रों, पहाड़ी इलाकों और सीमावर्ती क्षेत्रों में लगाई गई हैं, जो पहले डिजिटल कनेक्टिविटी से वंचित थे। अब इन क्षेत्रों को भी मुख्यधारा के डिजिटल नेटवर्क से जोड़ दिया गया है, जिससे शिक्षा, बैंकिंग और ऑनलाइन सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। BSNL के केरल टेलीकॉम सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक साजी कुमार आर ने कहा कि यह सिर्फ तकनीकी अपग्रेड नहीं बल्कि हर नागरिक के लिए डिजिटल अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है। उनका कहना है कि अब हाई-स्पीड इंटरनेट और बेहतर कॉल क्वालिटी किसी सुविधा नहीं बल्कि सभी लोगों का अधिकार बन रही है। यह प्रोजेक्ट भारत के टेलीकॉम सेक्टर में आत्मनिर्भरता और डिजिटल विस्तार का एक बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।

Manisha Saini
54
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us