पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने देश की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल के परिणामों की हो रही है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए 206 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि टीएमसी महज 81 सीटों पर सिमट गई। वोट शेयर में भी बीजेपी ने 45% से ज्यादा वोट हासिल कर टीएमसी को पीछे छोड़ दिया। यह सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बंगाल की राजनीति में एक बड़े सत्ता परिवर्तन का संकेत माना जा रहा है, जहां लंबे समय से मजबूत मानी जा रही टीएमसी की पकड़ ढीली पड़ गई। इस चुनाव में सबसे बड़ा झटका ममता बनर्जी को लगा, जो भवानीपुर सीट से बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ हार गईं। अधिकारी ने उन्हें 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया, जो लगातार दूसरी बार है जब उन्होंने ममता बनर्जी को मात दी। 293 सीटों के घोषित नतीजों में कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटें मिलीं, जबकि अन्य छोटी पार्टियों का प्रदर्शन भी सीमित रहा। कुल मिलाकर बीजेपी और टीएमसी के बीच करीब 125 सीटों का बड़ा अंतर देखने को मिला, जो इस चुनाव को एकतरफा बना देता है। बीजेपी की इस ऐतिहासिक जीत के बाद नरेंद्र मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पारंपरिक बंगाली धोती-कुर्ता पहनकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने इस जीत को “ऐतिहासिक और अभूतपूर्व” बताते हुए इसे लोकतंत्र, विकास और स्थिरता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम “परफॉर्मेंस की राजनीति” और “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना पर जनता के भरोसे को दर्शाता है। बंगाल में यह जीत न सिर्फ राज्य की राजनीति को बदलेगी, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी इसके दूरगामी राजनीतिक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in