पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान LPG सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद भारत सरकार ने साफ किया है कि देश में LPG की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर पर “ड्राई-आउट” यानी गैस खत्म होने की स्थिति नहीं बनी है। Ministry of Petroleum and Natural Gas ने बताया कि देशभर में घरेलू उपभोक्ताओं को 100% LPG सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। सरकारी आंकड़ों के अनुसार ऑनलाइन LPG बुकिंग बढ़कर 99% तक पहुंच गई है और OTP आधारित डिलीवरी 94% से अधिक हो चुकी है, जिससे वितरण व्यवस्था और पारदर्शी हुई है। साथ ही, गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए देशभर में 1,700 से अधिक छापेमारी की गई है। अप्रैल के बाद से 22.78 लाख 5-kg FTL सिलेंडर और 2 लाख मीट्रिक टन से अधिक कमर्शियल LPG की बिक्री हुई है। इसके अलावा PNG नेटवर्क को भी तेजी से बढ़ाया जा रहा है, जिसमें लाखों नए कनेक्शन जोड़े गए हैं और हजारों उपभोक्ताओं ने अपने पुराने LPG कनेक्शन सरेंडर किए हैं। औद्योगिक क्षेत्र में भी सप्लाई सुचारू रखी गई है, जहां मुंबई, कोच्चि, विशाखापत्तनम, चेन्नई, मथुरा और गुजरात की रिफाइनरियों से हजारों मीट्रिक टन कच्चे रसायन जैसे प्रोपलीन और ब्यूटाइल एक्रिलेट की आपूर्ति की गई है। इससे फार्मा, केमिकल और पेंट इंडस्ट्री को राहत मिली है। पूरे देश में पेट्रोल पंप और रिटेल फ्यूल आउटलेट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। इसी बीच समुद्री और कूटनीतिक स्तर पर भी सरकार सतर्क है। Ministry of Ports, Shipping and Waterways ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में सभी भारतीय समुद्री कर्मचारी सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में किसी भारतीय जहाज से जुड़ी कोई घटना नहीं हुई है। वहीं Ministry of External Affairs लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए दूतावास 24x7 हेल्पलाइन चला रहे हैं। कुल मिलाकर सरकार का दावा है कि वैश्विक संकट के बावजूद देश की ऊर्जा और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह स्थिर और मजबूत बनी हुई है।

Manisha Saini
46
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us